
खबर सागर
नगर निकाय चुनाव की तैयारी पर मसूरी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई ।
आगामी नगर पालिका परिशद मसूरी के चुनाव के विभिन्न पदों के दावेदारों के साथ विचार विमर्श कर एकजुट होकर आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए काम करने का आह्वान किया।
मसूरी विधानसभा प्रभारी रतन सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार लगातार देश और प्रदेश की विकास के लिए काम कर रही है ।
वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में ऐतिहासिक काम कर जनता की मदद की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग अपने घरों में कैद थे तब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा का काम कर लोगों की जान बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम करती है ।
इस मौके पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी नगर पालिका में कमल का फूल खिलने जा रहा है ।
भाजपा कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह है, वह लोग भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कामो के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनायेगी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने सभी लोगो से पार्टी के लिये काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी कार्यकर्ता पार्टी के द्वारा नियुक्त किये जाने वाले प्रत्याशी के लिये काम करे जिससे मसूरी नगर पालिका के साथ अन्य निकायों में भी भाजपा का प्रत्याशी भारी मतो से जीत पाये।



