उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

गंगोत्री धाम में वृहद स्वछता अभियान चलाया

खबर सागर

गंगोत्री धाम में वृहद स्वछता अभियान चलाय

गंगा विचार मंच और जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वाधान में आज मां गंगा जी के धाम गंगोत्री में वृहद स्वछता अभियान चलाया गया और देवदार के पौधों का रोपण कार्य
किया गया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जलशक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के साथ आज गंगोत्री में गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड और जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के बैनर तले आयोजित हुआ ।

गंगा मां के उदगम गंगोत्री तीर्थ में वृहद स्वछता अभियान के तहत मां गंगा जी से पुराने वा नए वस्त्रों के 20 बोरे एकत्रित कर नगर पंचायत गंगोत्री के सुपुर्द किए गए।

गौरतलब है कि गंगोत्री तीर्थ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां गंगा जी में नए वस्त्र भेंट करतें हैं, साथ ही पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु लोग पुराने वस्त्र भी गंगा तट पर ही छोड़ जाते हैं।

गंगा विचार मंच के कार्यकर्ता पिछले 10 वर्षो से गंगोत्री में गंगा जी की जलधारा से नए पुराने वस्त्रों को एकत्रित करने का अभियान लगातार चलाते आ रहे हैं।
गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मां गंगा जी की स्वच्छता के लिए मां गंगा के मायके गंगोत्री से ही स्वछता अभियान के साथ साथ वृक्षारोपण पर ध्यान देना होगा।स्वछता को स्वभाव और संस्कार में अपनाने की जरूरत है।

स्वछता से ही स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है इसलिए देश और नदियों को स्वस्थ और स्वच्छ रखने की आवश्यकता है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मां गंगा जी के उदगम गोमुख से लेकर गंगोत्री तक 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक में प्रत्येक 20 दिन में स्वछता अभियान चलाया जाता है।
गोमुख जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से 500 रुपए लिए जाते हैं और लौटने पर पर्यटकों द्वारा स्वयं का कूड़ा वापिस लाने पर उन्हें उनका 500 रुपए वापिस किया जाता है।।
हमें स्वच्छता को रोज की दिनचर्या में शामिल करना होगा। जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण हो।
अब आवश्यकता है कि हम सभी को स्वच्छ भारत और नये स्वच्छ भारत के निर्माण में भागीदार बनना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!