उत्तराखंडमनोरंजनयूथसामाजिक

दगड्या ग्रुप भाई बहन के रिश्तों की डोर की खूब पसंद कर रहें राखियां

खबर सागर

दगड्या ग्रुप भाई बहन के रिश्तों की डोर की खूब पसंद कर रहें राखियां

भाई बहन के रिश्तों का पावन पर्व रक्षा बंधन कल सोमवार को मनाया जायेगा । जिसमें दगड्या ग्रुप से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई जा रही जौ, तिल, चावल, रुद्राक्ष से बनी सुंदर राखियां लोगों को आकर्षित केंद्र बनी हैं।

इस ग्रुप से एकेश्वर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। इंटरनेट मीडिया में भी इन आर्गेनिक राखियों को खूब सराहा जा रहा है।
संपर्क करने पर यह राखियां निशुल्क दी जा रही हैं। वहीं, कई लोग बच्चों से यह राखियां खरीद भी रहे हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 52 किमी की दूरी पर स्थित है एकेश्वर।

यहां जीआइसी एकेश्वर में सेवारत आशीष नेगी ने छह वर्ष पूर्व बच्चों का एक ग्रुप बनाया जिसे नाम दिया दगड्या। ग्रुप में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया।

इसके पीछे की मंशा बच्चों को एकसूत्र में बाधना, सहयोग की भावना का विकास करना और उन्हें सामाजिक सास्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।

बकायदा बच्चों को जरुरतमंद बच्चों की मदद के
लिए प्रेरित किया जाता।

इन दिनों फिर से दगड्‌या ग्रुप रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए खाली समय में राखियां बनाने की कवायद में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!