
खबर सागर
भारी बारिश के चलते मसूरी बार्लोगंज जेपी होटल के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया । जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगो के पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी फायर सर्विस और पुलिस मौके पर पहुंची ।
फायर सर्विस के जवानों द्वारा पेड़ को काट के अलग कर सड़क किनारे कर यातायात के लिए खोला गया।
जिससे मार्ग बंद हो गया वही उनको भारी परेशानी झेलनी पडी। उन्होने कहा कि मसूरी में कई ऐसे पेड़ है जो जर्जर हो गए होने सेगिरने की स्थिति में है ।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रषासन और वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है ।
पेड़ गिरने की स्थिति या जर्जर हो चुके हैं उनको चिन्हित कर उन्हें हटाया जाए जिससे कि बड़ा नुकसान ना हो उन्होने कहा कि अभी हाल में नगर पालिका मसूरी मार्ग में दो बड़े पेड़ एक गेस्ट हाउस के ऊपर गिर गए थे ।
जिससे गेस्ट हाउस को काफी नुकसान हुआ था वह एक बाइक बीच की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई थी।



