उत्तराखंडपर्यटन

तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 80 हजार के पार पंहुचा

खबर सागर

तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 80 हजार के पार पंहुचा

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है ।

20 जून के बाद तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर सावन माह शुरू होते ही तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होनी लगी है |

बद्री केदार मन्दिर समिति से मिली
जानकारी के अनुसार तुंगनाथ धाम में अभी तक 45 हजार, 668 पुरूष, 26 हजार 383 महिलायें, 8 हजार 323 नौनिहाल, 569 साधु – सन्यासी व 36 विदेशी सैलानी सहित 80 हजार 979 तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर मनौती मांग चुके हैं ।

सावन माह में तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने से तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!