
खबर सागर
थत्यूड़ थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांती व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एक गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमे नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
रविवार को थानाध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों व व्यापारी वर्ग सेवानिवृत्त गणमान्य व्यक्तियों, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष एवे सदस्यों के साथ एक की गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी से परिचय करते हुए उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गई। जिस पर थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करते हुए नए कानून संशोधन 2023 की हर पहलु पर जानकारी दी ।
उन्होने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही नशा मुक्ति अभियान, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम, यातायात नियमों और साईबर अपराध जैसे बैंक फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया।
गोष्टी में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अकवीर पंवार, उपाध्यक्ष कुलवीर रावत, महामंत्री विक्रम चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश सजवाण, संयोजक आशुतोष पंवार, सह संयोजक अनीश कुमार, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन महाजन्म सिंह, उपाध्यक्ष टैक्सी यूनियन अज्जु राणा, महामंत्री जयपाल गुंसाई, अध्यक्ष जौनपुर सेवानिवृत संगठन खेमराज भट्ट समेत आदि उपस्थित रहे।



