उत्तराखंड

छूटे दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के 08 मतदाताओं ने द्वितीय चरण में किया मतदान

खबर सागर

 

जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश प्रथम चरण में मतदान करने से छूट गए ।
उनके लिए द्वितीय चरण में 11, 12 एवं 14 अप्रैल, 2024 को मतदान करवाने हेतु तिथियां निर्धारित की गई।

गुरुवार को विधान सभा घनसाली की 06 पोलिंग पार्टियां, विधान सभा नरेंद्रनगर की 07 तथा विधान सभा प्रतापनगर की 02 अर्थात् कुल 15 पोलिंग पार्टियां मतदान करवाने हेतु घर घर के लिए रवाना हुई।

विधान सभा घनसाली की पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 07 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 06 मतदाता तथा 01 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

वही विधान सभा प्रतापनगर में 01 दिव्यांग मतदाता द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया, शेष दो अनुपस्थित पाए गए, जबकि विधान सभा नरेंद्रनगर में सभी 09 मतदाता अनुपस्थित पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!