
खबर सागर
लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पौड़ी जिले में अवैध शराब और कैश की धर पकड़ लगातार की जा रही है।
जिसमे जनपद पुलिस द्वार ने आचार संहिता लगने पर 9 लाख 50,000 की अवैध धनराशि तथा 850 लीटर अवैध शराब कब्जे में की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आचार संहिता के दौरान असामाजिक तत्व तथा अवैध रूप से सप्लाई की जा रही, शराब व पैसों की धर पकड़ सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर जिले में लोकसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।
बताया कि अब तक लगभग 30 लाख रुपए की एनडीपीएस एक्ट के तहत भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।



