भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलकर परिवारवाद है हावी

खबर सागर
भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट मंसूरी में प्रेस वर्ता में कहा कि 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी का है और इस बार 400 पर के नारे के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से 2 महीने पहले ही अपने चुनाव प्रबंधन समिति बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयार कर दिया गया था ।
वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक अपने चुनाव प्रबंधन समिति तक नहीं बना पाई है। वहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची भी अभी तक नहीं बन पाई है जबकि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में विशाल रैली संबोधित कर विजय रैली का आगस कर दिया है।
उन्होने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य है कि उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों को 5 लाख से अधिक वोटो से जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अंदर यूसीसी लागू कर दिया है ।
वहीं धर्मांतरण , नकल विरोधी व दंगा विरोधी कानून बनाया गया है और यह सभी काम अपने आप में उदाहरण है राज्य सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वार जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया गया है ‘
वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर जो कोई भूला नहीं सकता है और पूरे देश में सीएए लागू किया गया। उन्होने कहा कि पूरे देष में भाजपा के पक्ष में वातावरण बन रहा है और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरीके से बिखरा हुआ है वह कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं स्वयं गौरव बल्बभ द्वारा बीजेपी की सदस्य ली गई है और उन्होंने स्वयं बताया है कि वह सनातन विरोधी काम नहीं कर सकते हैं ।
और ऐसे में कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है कांग्रेस के नेताओं को अपने और अपने परिवार के अलावा कोई नहीं दिखाई देता है।



