खबर सागर
लखवाड़ बाँध परियोजना स्थल पर धरने पर बैठे श्रमिकों को पुलिस ने उठाया
लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना, लोहारी कुणा में विगत दस दिनों से धरने पर बैठे श्रमिकों को पुलिस ने धरना स्थल से उठाकर हिरासत में लिया ।
सोमवार को 33 केवी
लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों द्वारा अपनी मांग को लेकर दस वें दिन धरना प्रदर्शन
करते रहे । दोपहर बाद कालसी थाना व कैम्टी पुलिस प्रशासन द्वारा भारी फोर्सबल के साथ धरना स्थल पर पंहुचे ।
जहां श्रमिकों से वार्ता कर धरना समाप्त कर काम पर लोटने की बात कन्ही ।
वही श्रमिकों द्वारा संविदा श्रमिक संघ उत्तराचल यूनियन की मान्यता वाहल व पूर्व में कंपनी द्वारा श्रमिकों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा श्रमिकों की बात सुनी ।
और धरने स्थल पर बैठे सभी श्रमिकों को जबरन उठाकर बस में बिठा कर हिरासत में लिया ।
जिस पर श्रमिकों ने पुलिस प्रशासन जमकर नारें बाजी की है।
एसडीए कालसी का कहना है कि धारा 163 के तहत परियोजना स्थल पर धरना प्रदर्शन करना वर्जित है। जिसमें काफी समझना के बाद न मनाने पर पुलिस द्वारा सभी को हिरासत में लिया गया ।



