उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

गंगोत्री मार्ग पर भीषण हादसा में चार की मौत, एक घायल, दो महिलाएं अब भी लापता

खबर सागर

 गंगोत्री मार्ग पर भीषण हादसा में चार की मौत, एक घायल, दो महिलाएं अब भी लापता

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और दो महिलाएं अभी भी लापता हैं। भटवाड़ी तहसील के गंगनानी क्षेत्र में इनोवा वाहन संख्या UK-08-TA-6040 अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरा।
प्रशासन की आधिकारिक सूची के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
श्रीमती पटेल अशोकबेन (49 वर्ष), गुजरात।
सुश्री रुतिका अशोकभाई पटेल (19 वर्ष), गुजरात।
घनश्याम भाई सरवालिया (32 वर्ष), गुजरात  सुरेंद्र सिंह, वाहन चालक, निवासी हरिद्वार।
घायल में –

पटेल वेदान्त अशोकभाई (17 वर्ष), निवासी गुजरात। उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेफर किए जाने की कार्रवाई की गई है।

दो महिलाएं अब भी लापता –
श्रीमती पटेल सुदाबेन अशोकभाई (45 वर्ष), गुजरात।
श्रीमती पटेल किरणबेन विशालभाई (34 वर्ष), गुजरात।
हादसे के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस एवं गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है।
वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान तेज करने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button