उत्तराखंडमनोरंजनशिक्षा

ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव रांइका दौक का दबदबा

खबर सागर

ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव रांइका दौक का दबदबा

छात्र छात्राओं की वैज्ञानिक जिज्ञांसा को लेकर ब्लांक स्तरीय विज्ञान महोत्सव रांइका दौक में आयोजित कि गई । जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न माडलों की प्रदर्शनी प्रतिभा प्रस्तुत की।
जौनपुर ब्लॉक सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज दौक सकलाना में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा जय सिंह व प्रधानाचार्य रामऔतार ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुरुआत की गई ।
व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरू किया।
विज्ञान महोत्सव में जौनपुर ब्लॉक के 17 विद्यालयो के 110 छात्र छात्राओं ने अनेक प्रकार के अपने अपने माडलों का प्रदर्शन के साथ अनुभव व जानकारी साझा की ।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक नाटकों की सुन्दर प्रस्तुती दी ।
जिसमें विज्ञान ड्रामा में प्रथम रांइका दौक,द्वितीय स्थान रा.उ.प्रावि साटागाड रहे । विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग प्रथम सोनाक्षी रांइका दौक, द्वितीय अदिति रांइका नैनबाग ।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अमृता रांइका दौक,द्वितीय आर्दश रांइका आन्दनचौक रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि आज के बैज्ञानिक युग में बाल वैज्ञानिको को कुछ नया सीखने की जिज्ञासा का उदगम होता है।
ब्लॉक समन्वयक कमलेश सकलानी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव में ब्लाक स्तर के 17 विद्यालयों के 110 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर उत्साह पूर्वक इस महोत्सव में मांडल प्रस्तुत किए ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षक साथियों व छात्र छात्राओं का सफल आयोजन पर धन्यवाद दिया
इस मौके पर प्रधान घेना वीरपाल सिंह कठैत, गम्भीर पवार, अनिल हटवाल, रामसिंह पंवार, नवीन भारती, सचिन रावत, रोहित, महेन्द्र सिंह आदि उपास्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रणवीर नेगी ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button