उत्तराखंडमनोरंजनयूथसामाजिकस्पोर्ट्स

टिहरी में नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

खबर सागर

टिहरी में नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

विधायक टिहरी और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, प्रदेश के 130 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी में नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने किया। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तीरंदाजी संघ एवं जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल की ओर से 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 130 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मेघालय के शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस, गढ़वाल राइफल्स, कुमाऊं रेजिमेंट सहित विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के सचिव राजेंद्र तोमर ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में तीरंदाजी को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। देहरादून के बाद अब टिहरी में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आगामी समय में चमोली सहित प्रदेश के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी इस खेल को प्रोत्साहित कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के प्रथम दिन रिकर्व बालक, कंपाउंड बालिका तथा इंडियन राउंड बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। बालिका वर्ग में मानसी ने प्रथम, सनाया भंडारी ने द्वितीय और तोशी जनार्दन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिकर्व महिला वर्ग में अनन्या प्रथम, दिव्यांशी भंडारी द्वितीय और कीर्ति नवियाल तृतीय स्थान पर रहीं। इंडियन राउंड बालक वर्ग में अतुल वर्मा ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और शनि कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने स्वयं भी तीरंदाजी में हाथ आजमाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को ओलंपिक राउंड के मुकाबले शुरू होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button