उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथसामाजिक

कुंजापुरी मेले में प्रियंका और हेमा की सुरारी आवाज का जादू, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

  • खबर सागर

कुंजापुरी मेले में प्रियंका और हेमा की सुरारी आवाज का जादू, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से उत्तराखंडी लोक संगीत के रंग में सराबोर रही। सांस्कृतिक मंच पर प्रदेश की सुप्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर और प्रख्यात जागर गायिका हेमा नेगी करासी ने अपनी शानदार और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। यह भव्य कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा । कलाकारों की सुरीली आवाज और धुनों पर दर्शक अंत तक पंडाल में डटे रहे और झूमते रहे।
इस भव्य सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी में रही ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेला हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।
सांस्कृतिक संध्या की शानदार शुरुआत युवा सनसनी और लोक गायिका प्रियंका मेहर द्वारा की गई। प्रियंका मेहर ने मंच संभालते ही आधुनिक और पारंपरिक संगीत का ऐसा तड़का लगाया कि पूरा पंडाल जोश से भर गया। उन्होंने अपने सुपरहिट गानों ‘फूल खिलाला’, ‘रम झमा’, ‘मैत वाली दिसा’, ‘घूमू घालू’ और ‘लडका कुमाऊँ को’ के साथ-साथ शानदार गढ़वाली-कुमाऊंनी मैशअप गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद प्रख्यात जागर गायिका हेमा नेगी करासी ने मंच संभाला और मां कुंजापुरी के भक्तिमय भजनों व पारंपरिक आछरी जागरों से पूरे वातावरण को भक्ति के रस में डुबो दिया। उन्होंने इसके बाद अपने बेहद लोकप्रिय गीतों ‘सोबनु’, ‘मेरी बामणी’, ‘कांचनी कैलाश’, ‘नंदा के जगराते’ और ‘घस्यारी’ की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कलाकारों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया और सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, महेश गोसाईं, द्वारिका प्रसाद जोशी, प्रकाश चंद्र रमोला, सभासद साकेत बिजल्वाण, सभासद सचिन भंडारी, ममता, आशा, विनीता, रवि नेगी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button