उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

टिहरी में जनगणना-2027 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

खबर सागर

टिहरी में जनगणना-2027 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

42 फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण, जनगणना कार्य की शुद्धता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता पर दिया जोर

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत टिहरी गढ़वाल में 42 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। नई टिहरी स्थित क्रीड़ा सभागार में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के उपयोग, डाटा संकलन एवं प्रविष्टि, सूचनाओं के सत्यापन तथा रिपोर्टिंग व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर जनगणना कार्य को व्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं में दक्ष बनाना था, ताकि वे आगे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों का सही अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही आंकड़ों की शुद्धता, निष्पक्षता, गोपनीयता तथा नागरिकों से संवाद के दौरान संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर कार्मिकों को प्रशिक्षण देते समय प्रक्रियाओं की एकरूपता और तकनीकी बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button