उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

जौनपुर टिहरी व उत्तरकाशी के प्रधानों ने देहरादून में दिया धरना

खबर सागर

जौनपुर टिहरी व उत्तरकाशी के प्रधानों ने देहरादून में दिया धरना

प्रदेश भर के ग्राम प्रधानगण अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 28 सितम्बर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर चल रहे है। जिसमें
सोमवार को जनपर टिहरी व उत्तरकाशी के प्रधान भारी संख्या पर धरने पर बैठे पूर जोर मांग की है।
धरने पर बैठे प्रधान संगठन का कहना है कि लंबे समय से ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती की जा रही है और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नही हो रही रही जिस पर राजधानी में क्रमिक अनशन पर बैठाना पड़ा ।

प्रधानों की 10 प्रमुख मांगें-
1 – मनरेगा / V-B-G RAMG योजना में श्रमिकों की उपस्थिति को पूर्ण रूप से ऑफलाइन किया जाय। उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। नेटवर्क अनिवार्य न हो।
2 – ग्राम पंचायतों के राज्यवित्त / केंद्रीयवित्त धनराशि को जनसंख्या व भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ाया जाय।
3 – जिला योजना मद में विकास कार्यों के प्रस्ताव ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में अनिवार्य रूप से पारित हो। प्रधान संगठन को जिला योजना बैठक में आमंत्रित किया जाय।
4- पंचायतीराज एक्ट में पारित सभी 29 विभागों को अतिशीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाय।
5- विधायक / सांसद निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि को बजट में व्यवस्था की जाय। आकस्मिक आपदा / विकास कार्यों के लिए।
6 – किसी भी विभाग द्वारा स्वीकृत 10 लाख तक के कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाय।
7-ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा / जीवन बीमा पंचायतीराज विभाग द्वारा करवाया जाय।
8- प्रधानमंत्री आवास पास सर्वे 2024 सूची में नाम होने के बाद भी सॉफ्टवेयर से नाम हटने पर तत्काल संशोधन कर नाम जोड़ा जाय।
9 16वें वित्त गाइडलाइन के अनुसार परिवार टैक्स (100 रु/माह, 1200 रु/वर्ष) की बाध्यता और न लगाने पर 20% कटौती अस्वीकार है।
10 ग्राम प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और वार्ड सदस्यों को बैठक मानदेय दिया जाय।
इस मौके पर पंकज पोखरियाल प्रदेश प्रभारी टेकरवर / डुंडा पौड़ी / टिहरी, ठा. गुलाब सिंह प्रदेश महामंत्री दुगड्डा अध्यक्ष उत्तरकाशी,
विकास पन्त प्रदेश महामंत्री देवप्रयाग टिहरी, प्रदीप कवि अध्यक्ष जौनपुर प्रधान संगठन,श्वेता राणा उपाध्यक्ष संगठन,
करण सिंह राणा प्रधान मोरी उत्तरकाशी,
शान्ति प्रसाद गौड़ ,विक्रम सिंह चौहान, कुसुम रावत, सुरेन्द्र सिंह जौनपुर श्रीमती रीना , सुशील सिंह पंवार , लच्छी राम चमोली, सुनार भोटियाल , मुकेश सिंह पंवार, देवेन्द्र सिंह राणा, गजेन्द्र, मनजीत सिंह रावत,वीरपाल सिंह कैंतुरा, हरदीप नेगी , हसीन्द्र रावत ,संजय सिंह राणा आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button