उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

धनोल्टी के कण्डीसौड़ में कांग्रेस पार्टी की महारैली

खबर सागर

धनोल्टी के कण्डीसौड़ में कांग्रेस पार्टी की महारैली

धनोल्टी विधानसभा के तहत कण्डीसौड़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन जन संवाद महारैली का आयोजन किया गया । जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लोकतंत्र व अपने सपनों को बचाने के लिए आगमी चुनावों सत्ता परिवर्तन का आवाह्न किया।

सोमवार को कण्डीसौड़ में एवं कार्यकर्ताओं व जनता से लोकतंत्र व अपने सपनों को बचाने के लिए आगमी चुनावों में सत्ता परिवर्तन का आवाह्न किया।कण्डीसौड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
कण्डीसौड़ बाजार के पास स्थित मैदान में आयोजित परिवर्तन जन संवाद महारैली को
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि पिछले पचास वर्षों में कुछ नहीं किया जबकि जो स्कूल, कालेज, संस्थान आज भाजपा बेच रही है वह सब कांग्रेस ने ही बनाए थे।

उन्होने कहा कि उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों के माध्यम से एमबीबीएस की सीटें बेचने व लाखों रुपए में नौकरी बेचने का धंधा चल रहा है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में डैमोग्राफी बदल रही है यदि लगातार दस वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी यह कहा जा रहा है तो इन्हें चुलु भर पानी में डूब मरना चाहिए। हमारी घोषणा है कि सरकार बनने के बाद रक्षाबंधन पर प्रत्येक बहिन के एक भाई या परिजन को नौकरी या स्थाई रोजगार देंगे तो उस पर भी मुख्यमंत्री कह रहे थे कि कैसे देंगे, हमने कहा है कि आपने जितने भ्रष्टाचार के छेद किए हैं उन्हें बंद करके ही सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम किसी में भी भेद नहीं करते हैं हमारा नारा है कि हम भारत के लोग। भाजपा सरकार ने राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक तीन बड़े संकट देश में खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी करके सरकार बनाई जा रही हैं। हल्द्वानी में शुद्धिकरण जैसा कृत्य किया गया है। मनरेगा का नाम जीरामजी करके ग्राम प्रधानों को तीन बार हाजरी लगाने का काम पकड़ा दिया गया है। कांग्रेस के पचास वर्षों के शासनकाल में अहंकार नहीं आया किन्तु भाजपा के बारह वर्ष के कार्यकाल में तानाशाही आ गई है।

भाजपा सरकार के अच्छे दिन का जुमला कोहनी पर गुड़ लगाकर चाटने को कहने के समान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ओपीएस लागू की जाएगी, छाम – बल्डोगी पुल निर्माण जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे, पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं उन्हें स्थानीय रोजगार से जोड़ा जाएगा।

वही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस में शामिल लोगों को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया । कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पैन्यूली, भाजपा नेता विनोद पंवार, थौलधार के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलाबु लाल ,अनीता पैन्यूली,सुनार गांव की प्रधान आशा राणा ,सहित कई लोगों ने काग्रेस का हाथ थामा।
इससे पूर्व ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जो कृत्य किया है ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी। उन्हें लगता है कि उन्होंने फाइलों में 14 बार केवल फाइलों में आपत्ति जता कर अपना फर्ज पूरा किया है, उन्हें ये बात राष्ट्रपति जी के समक्ष रखनी चाहिए थी । इसी संबंध में तहसील के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के द्वारा कण्डीसौड़ बाजार में रैली निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

इस अवसर पर प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खण्डेलवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा,मनमोहन सिंह मल्ल,जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, जोत सिंह रावत ,महिला कांग्रेस सुमेरी बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष थौलधार श्रीपाल सिंह पंवार,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत,आनन्द सिंह वेलवाल,जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, डा. बिरेन्द्र सिंह रावत, युवा नेता मनोज गौड, नरेन्द्र सिंह राणा प्रदेश महामंत्री,  कवि,पूर्व कनिष्ठ थौलधार कुलदीप पंवार,प्रकाश बिष्ट, प्रेम सिंह महर,विजय सिंह बिष्ट ,विजय गुनसोला, महेश जोशी, गब्बर सिंह रावत , विरेन्द्र दत्त आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button