उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशभर में आयोजित होगे कार्यक्रम – प्रितम पंवार

खबर सागर

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशभर में आयोजित होगे कार्यक्रम – प्रितम पंवार

आम जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विकसित भारत-2047 के संकल्प के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन को थत्यूड़
आयोजित हुआ । जिसमें 22 शिकायतें में 13 का मौके पर निस्तारण किया गया ।

रविवार को विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह नेगी और दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता रावत ने संयुक्त रूप में किया।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से छह लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री श्रम किट, जबकि पशुपालन विभाग ने किट और प्रमाण पत्र वितरित कि

वही उद्यान विभाग की ओर से 10 प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता दी है। इसी भावना के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में एक माह का सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य बहुउद्देश्यीय शिविर, पोषण कार्यक्रम तथा विद्यालयों में चित्रकला, लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कि जायेगी।

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर वंचित, उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है।
उप जिलाधिकारी धनोल्टी अंशुल भट्ट ने बताया कि शिविर में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, श्रीमती जमुना नौटियाल,पृथ्वी सिंह रावत,खेमराज भट्, डा. सत्य प्रकाश लेखवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button