खबर सागर
श्रीकोट में आयोजित मेले में श्रद्वालुओं ने नागदेवता के किए दर्शन
पौराणिक की लोक संस्कृति पर आधारित सुप्रसिद्ध नाग देवता का मेला श्रीकोट में आयोजित हुआ । जिसमें दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने नागदेवता की पालगी के दर्शन कर सुख: समृद्धी की प्रार्थना की है।
भाद्रपद माह में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पट्टी इडवालस्यूं के केन्द्र बिन्धु में विशाल नाग देवता की थौलू आयोजित होती है।
जहां दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में इसमें लेख में शिरकत करते हैं ।
दोपहर बाद सुप्रसिद्ध नाग देवता की डोली मेले स्थल पर पंहुचते ही दर्जनों देवी देवता के पश्वा अवतारित हुए ।
साथ ही श्रद्वालुओं ने दर्शन कर सुखःसमृद्धी की कामना है।
वही विभिन्न गांव से पहुंची महिलाओं ने अपनी जौनपुरी की लोक संस्कृति में तांदी व रासों की सुन्दर प्रस्तुतीकरण एक दुसरे को रूब रुब किया ।
इस दौरान क्षेत्र वासियों ने नाग देवता की पालगी को नचा कर अपने आराध्या के प्रति आस्था जताई । मेले में रुक रुक हो रही बारिश के चलते भी आस्था कम नही हुई धीरे धीरे मेले में लोग पंहुचते रहे ।
मेले के बाद देव पालगी की अपने 16 गांव के भ्रमण महोत्सव पर रात्रि विश्राम ग्राम श्रीकोट के पहले पड़ाव के लिए प्रस्तान हुई ।
इस मौके पर नाग देवता की पुजारी सुमन लाल सेमवाल,ठाणी नरेन्द्र बिष्ट, बलवीर सिंह बिष्ट,
अनूप थपलियाल,सूपा सिंह, पंवार, गिरीश उनियाल, जपवीर सिंह, सुरेश प्रसाद,
गिरीश नौटियाल,बालकराम, मुन्ना चौहान, हरभजन सिंह पंवार, मुन्ना बिष्ट, गायिका कुसुम नेगी, राकेश जौनपुरी,रोशनी देवी, ललीता राणा आदि उपस्थित थे ।



