उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

खबर सागर

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

‎दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुधार, क्रैश बैरियर, साइनेज एवं कॉन्केव मिरर लगाने के निर्देश –

‎ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‎जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित अंधे मोड़ों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार कॉन्केव मिरर, गति सीमा बोर्ड एवं पर्याप्त सड़क संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रैश बैरियर लगाए जाने वाले स्थानों में प्राथमिकता के आधार पर ऐसे डेंजर जोन चिह्नित करने को कहा, जहां 100 मीटर से अधिक गहरी खाई है। क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर को शीघ्र ठीक करने तथा नए क्रैश बैरियर निर्धारित मानकों के अनुसार मजबूत तरीके से लगाने के निर्देश भी दिए।

‎उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाने, सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर हटाने तथा पत्थर गिरने की आशंका वाले स्थानों पर उपचारात्मक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि लगाए गए साइनेज की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा उन पर पोस्टर-पंपलेट न लगने दिए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎बैठक में पहाड़ी क्षेत्रों में 14 टायर या उससे अधिक वाले वाहनों के संचालन से संबंधित नियमों, परमिट एवं ओवरलोडिंग सहित अन्य मानकों की जांच के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

‎बैठक में वर्चुअल माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, जबकि वीसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. नेगी, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजेंद्र विराटिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!