
खबर सागर
मुर्गी के बाड़े में फिर कैद हुआ गुलदार, ट्रैंकुलाइज करने के दौरान वनकर्मी घायल
पौड़ी के मासों क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार के मुर्गी के बाड़े में कैद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बाड़े में घुसे गुलदार ने कई मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए ट्रैंकुलाइज करने की कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान गुलदार ने एक वनकर्मी को घायल कर दिया, जिसके बाद घायल वनकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया जा रहा है।
गुलदार के बाड़े में कैद होने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी बाड़े में गुलदार फंस चुका है और अब दोबारा उसी स्थान पर गुलदार के कैद होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है।



