उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

पर्यटक स्थल देवरियाताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारियां शुरू

खबर सागर

पर्यटक स्थल देवरियाताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारियां शुरू

पर्यटक स्थल देवरियाताल में आगामी 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मेले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों तथा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारी, ऊखीमठ और मनसूना क्षेत्र से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां देवरियाताल पहुंचेंगी। विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाली झांकियां मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी। धार्मिक आस्था के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध देवरियाताल में जन्माष्टमी मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। मेरा समिति अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत ने बताया कि मेले के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!