उत्तराखंडक्राइमराजनीतिसामाजिक

रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने दो सगी बहनों की गोली मार कर की हत्या,घायल जीजा की हालत गंभीर

खबर सागर

रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने दो सगी बहनों की गोली मार कर की हत्या,घायल जीजा की हालत गंभीर

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर रक्षाबंधन से दो दिन पहले एक सगे भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्यारे के द्वारा अपने जीजा को भी गोली मारी गई है।

जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

बता दे की गणेशपुर में संगीता नाम की एक महिला ई रिक्शा में बैठकर किसी काम से जा रही थी। तभी वहां पर आरोपी भाई पहुंचा। जिसने संगीता पर अचानक फायरिंग कर दी। जिस कारण गोली लगने से संगीता की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। जिसके कुछ ही मिनटों बाद आरोपी भाई दूसरी बहन पुष्पा के घर पर पहुँच गया। जहां पर आरोपी भाई के द्वारा दूसरी बहन पुष्पा पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

जिस कारण पुष्पा की भी मौके पर ही मौत हो गई है। इस फायरिंग में संगीता के पति भी गोली लगने से घायल हो गए है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आरोपी भाई मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुष्पा के घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!