उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

पर्यटक स्थल कैम्टी फाल में एक पर्यटक पानी में फंसने से घायल

खबर सागर

पर्यटक स्थल कैम्टी फाल में एक पर्यटक पानी में फंसने से घायल

पर्यटक स्थल कैम्टी फॉल में घुमने आया एक पर्यटक अचानक पानी की निकासी में फंसने से घायल हो गया । जिसको उपचार के लिए मंसूरी ले जाने के बाद हायर सेन्टर देहरादून रैफर किया ।

रविवार को पर्यटक स्थल कैम्टी फाल में अपने साथीयों के साथ घुमने आया अजय गौतम  झील के पानी के बाहव की निकास में अचानक फंस गया, समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने से उसकी सांसें उखड़ने लगीं और ऑक्सीजन स्तर बेहद कम होने पर घायल हो गया।
इसी दौरान मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने देवदूत बनकर सीपीआर देकर उसको तत्काल उपचार देकर काफी प्रयास के बाद अजय को होश आया।

हरियाण पानीपत निवासी अजय गौतम पुत्र कृष्णा गौतम उम्र 29 वर्ष अपने चार दोस्तों के साथ कैम्टी फॉल फॉल घूमने आया था। घूमने के दौरान वह अचानक पानी की निकासी में फंस गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद उसे एंबुलेंस से मसूरी उप जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉ. प्रशांत नैथानी के नेतृत्व में उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार पानी फेफड़ों में चले जाने से अजय का ऑक्सीजन स्तर काफी गिर गया था। और देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैन्टी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि नाहते वक्त पानी की निकासी में फंस जाने से घायल हो गया जिससे उपचार के लिए मंसूरी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर देहरादून रेफेर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!