उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

तृतीय केद तुंगनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1.24 लाख के पार

खबर सागर

तृतीय केद तुंगनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1.24 लाख के पार  

विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की संख्या लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

यात्रा सीजन के दौरान से लेकर अब तक तुंगनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1 लाख 240हजार , 676 के पार पहुंच गया है।

मानसून के बीच भी देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चोपता से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर श्रद्धालु धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

अनुकूल मौसम वाले दिनों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय और रोजगार को भी गति मिली है।

तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तुंगनाथ धाम में अभी तक 64 हजार 393 पुरुष, 53 हजार 290 महिलाएं, 6 हजार 765 नौनिहालों, 159 साधु संन्यासियों व 69 विदेशी सैलानियों सहित 1 लाख, 24 हजार, 696 तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!