
खबर सागर
शराब तस्करों पर ऑपरेशन प्रहार बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वैध परमिट सरकारी शराब लेकिन रास्ते में ही 47 पेटियां गायब
बागेश्वर में बैजनाथ पुलिस ने एक ऐसे खेल का खुलासा किया है जिसने शराब सप्लाई सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए है।
पुलिस ने आधी रात एक पिकअप से 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जबकि चालक ने खुद कबूल किया कि 150 पेटियों में से 47 पेटियां रास्ते में उतार चुका है।आखिर ये शराब किसे बेची गई? पुलिस अब इसी नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
रात करीब पौने दो बजे डंगोली-ग्वालदम रोड पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। तभी एक पिकअप रोकी गई। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—रास्ते में गायब हुई 47 पेटियां आखिर किसके ठिकाने पहुंचीं? इसी कड़ी को जोड़ने में पुलिस जुटी है।



