उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

भगवती चामुण्डा की तीसरे चरण दिवारा यात्रा एक सितम्बर से प्रारम्भ 

खबर सागर

 भगवती चामुण्डा की तीसरे चरण दिवारा यात्रा एक सितम्बर से प्रारम्भ 

भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दिवारा यात्रा के तृतीय चरण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा का तीसरा चरण आगामी 1 सितम्बर से प्रारम्भ होगा।

बैठक में बताया गया कि तृतीय चरण के अंतर्गत भगवती चामुण्डा की दिव्य डोली देवभूमि के परम पावन बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ देवी का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

समिति ने यात्रा को सफल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने कहा कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का जीवंत प्रतीक है।

इस यात्रा से न केवल जन-जन की आस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि क्षेत्र की लोकसंस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत को भी नई पहचान मिलती है। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में यात्रा में सहभागी बनकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!