खबर सागर
आर्दश कालोनी नैनबाग ने चलाया सफाई अभियान
समाज में जन जागरूकता लाने को लेकर आर्दश कालोंनी समिती द्वारा स्वच्छता अभियान चल कर स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने की अपील की है।
नैनबाग के आर्दश कालोनी अस्पताल से लेकर टटोर सड़क से निचे व टटोर गांव की सड़क से मुख्य बाजार जाने वाला पैदल रास्ते के अस्पाल की ओर सभी आर्दश कलोनी की परधि के आने वाला क्षेत्र आर्दश कलोनी के नाम से जानी जाती है।
जिसको लेकर आर्दश कालोनी समिती का गठन पुरुष वर्ग में अध्यक्ष मोहन थपलियाल, सचिव दीपक कुंवर, कोषाध्यक्ष धनवीर सिंह रावत को चुना गया है।
वही महिला वर्ग में अध्यक्ष ममता चौहान, सचिव रेशा नौटियाल, कोषाध्यक्ष अर्चना देवी व वारिष्ट महिला संरक्षण दर्शनी देवी को बनाया गया है।
वही समिती की बैठक
अध्यक्ष मोहन थपलियाल की अध्यक्षता में आहुत कि गई । बैठक मे आर्दश कलोनी के विकास व हर गतिविधि पर चर्चा कि गई । बैठक में आर्दश कालोनी में मोटर मोटर वाईक से पेट्रोल की चोरी होने पर रोष व्यक्त करते गहरी चिंता जताई । और एक ज्ञापन पुलिस चौकी नैनबाग को शौप कर अज्ञात चोरी के प्रति सख्त कार्यवाही की मांग की है।
इस दौरान आदर्श कॉलोनी से ठंडा पानी जाने वाला यमुनेश्वर मंदिर मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर,कूड़ा करकट एकत्रित कर जलकर नष्ट किया ।और आम जनमानस से कूड़े को एक ही जगह एक कट्ठा कर उसे जलाकर नष्ट रह करने की अपील की है। तथा भविष्य में इस प्रकार की गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक गंभीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह कैंतूरा,गोविद प्रसाद नौटियाल, चंद्र सिंह चौहान,लोकेन्द्र अनियाल, सुमारीलाल नौटियाल, दीपक कुंवर,धीरेंद्र, दर्शनी देवी,ममता चौहान, रेशा नौटियाल, अर्चना देवी,सूरजी देवी, सरीता अग्रवाल, रिंकी कुंवर, सरीता कठैत,सीमा देवी,आदि उपास्थित थे ।



