
खबर सागर
जामटी में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट में नागराज क्लब बैट बना विजेता
मोहन थपलियाल –
ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति युवाओं को ब बढ़ाव देने को लेकर बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी द्वारा किक्रेट टूर्नामेंट का समापन हुआ । जिसमें नागराज क्लब बैट की टीम विजेता रही ।
जौनपुर के तहत भवान के समीप बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी द्वारा गत माह 18 दिसम्बर को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरु हुआ था। जिसमें 26 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में
विभिन्न क्षेत्र से 33 टीमों ने प्रतिभा किया ।
समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा थत्यूड़ के मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल व व्यापार मंडल थत्यूड़ के कोषाध्यक्ष राकेश सजवाण ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया ।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच नागराज क्लब बैट
व नर्सिग क्लब भैम के बीच खेला गया । जिसमें नागराज क्लब बैट विजेता व नर्सिग क्लब भैम उप विजेता रही ।
- टूर्नामेंट क्रीडा समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौहान .ने सभी खिलाडी व दर्शकों का अभार वक्त करते हुए विजेता टीमों को बधाई देते सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया है।
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर चौहान, समाजिक कार्यकर्ता गौरव तिवारी, सुमन भारती, रुकम पवार,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष भवान मनवीर रमोला आदि उपस्थित थे ।



