उत्तराखंडसामाजिक

प्रभावितों कास्तकारों का 21 वें दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी

खबर सागर

प्रभावितों कास्तकारों का 21 वें दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी

300 मेघा वाट लखवाड़ बाँध विद्युत परियोजना से प्रभावित कास्तकारों व युवा बेरोजगारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में लोहारी कुणा में 21 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा ।

गुरुवार तहसील नैनबाग सहित तहसील चकराता क्षेत्र के 32 गांव के प्रभावित कास्तकार व युवा बेरोजगार अपनी 22 सूत्री मांगां को लेकर 21 वें दिन डैम साईड में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की है।

प्रभावित क्षेत्र जौनपुर व जौनसार गांव के प्रभावित कास्तकारो अपनी मांगो को लेकर धरना स्थल पर दिन रात अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है । प्रभावित कास्तकारों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारी 22 सूत्री समस्याओं का सामाधान नही हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

वही जिलाधिकारी कार्यालय टिहरी ने क्षेत्र के प्रभावित काश्तकार और एलएनटी कंपनी के अधिकारियों को वार्ता के लिए मुख्यालय टिहरी में बैठक के लिए बुलाया गया है।

इस मौके पर समिति के संयोजक में महिपाल सिंह सजवाण, जयपाल राणा,शुखपाल तोमर संदीप तोमर,सरदार खत्री प्रदीप रावत, सुरेश रावत,सुरेंद्र सजवाण, प्रदीप भंडारी, संदीप रावत यशपाल चौहान , स्वराज तोमर बलबीर ,अंकित पंवार, धीरज रावत, प्रीतम रावत, रावत कौशल्या चौहान सरिता देवी, प्रमिला देवी ,शांति देवी, मीणा देवी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!