
खबर सागर
हरिद्वार: में भारतीय उद्योग संघ की 40वीं वर्षगाँठ पर भव्य समारोह
हरिद्वार में भारतीय उद्योग संघ (IIA) ने अपनी 40वीं वर्षगाँठ और हरिद्वार चैप्टर के सफल एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
इस दौरान उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूत करने का अव्हाहन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक आदेश चौहान, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय उद्योग संघ हरिद्वार चैप्टर के प्रतिनिधि, दिनेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य उद्यमियों को जागरूक करना और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराना है।
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकारी नीतियां अक्सर छोटे उद्यमियों के पास आसानी से नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में, भारतीय उद्योग संघ इन गवर्नमेंट पॉलिसीज और सभी उद्यमियों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करता है।
अग्रवाल ने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार केंद्र में ‘लोकल फॉर वोकल’ ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए इन उद्योगों को पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है।



