
खबर सागर
भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा भावुक क्षणो के साथ विदा
विगत माह 15 वर्षो बाद शुरू हुई भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा खुमेरा गांव से भावुक क्षणो के साथ विदा हो गयी है ।
दिवारा यात्रा के विदा होने पर ग्रामीणो ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर मनौती मांगी तथा भगवती चामुण्डा ने नगर भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया ।
भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा आज विभिन्न गांवो का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए नारायणकोटी गांव पहुंचेगी।
और आगामी 22 सितम्बर को अपने भण्डार गृह मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी ।
भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का आगाज अगले वर्ष होगा ।



