उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

कर्नाटक विधानसभा में उठे नकली दवाईयो के सवाल पर उत्तराखंड में नाराजगी

खबर सागर

कर्नाटक विधानसभा में उठे नकली दवाईयो के सवाल पर उत्तराखंड में नाराजगी

 

कर्नाटक विधानसभा में नकली दवाइयां को लेकर उठे सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री के उत्तराखंड यूपी हिमाचल में नकली दवाई बनाने की इकाई होने की बात के बाद उत्तराखंड में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
नाराजगी न केवल ड्रग्स विभाग में है बल्कि फार्मा उद्योग में इस बात को लेकर नाराज देखी जा रही है।
ड्रग्स विभाग भी कर्नाटक सरकार के बयान को सिरे से नकारते हुए नकली दवाओं के खिलाफ अपनी की जाने वाली लगातार कार्यवाही का हवाला दे रहा है। उत्तराखंड के ड्रग्स कन्ट्रोलर ताजभर ने बताया राज्य में किसी भी ऐसी कंपनी को कोई बजी छूट नही दे जाती है जो सब स्टैंडर्ड दवाएं बनाती हो।
उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में इस तरह की दवाओं का निर्माण हो रहा है और नाम उत्तराखंड का किया जा रहा है। वही फार्मा उद्योगपतियों का कहना है कि नकली दवाइयां को लेकर उत्तराखंड को केवल बदनाम किया जा रहा है।
जबकि हकीकत यह है कि जो लोग नकली दवाइयां बना रहे हैं वह कहीं और निर्माण कार्य कर रहे हैं और पता उनका उत्तराखंड का है जो पूरी तरह से फर्जी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!