उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्यासी हुए निर्विरोध निर्वाचित

खबर सागर

निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्यासी हुए निर्विरोध निर्वाचित

 

प्रदेश भर में चल रहे नगर निकाय चुनाव में नामांकन वापसी का आज जहां आखरी दिन था। वही गुरुवार को सूबे की नगर पंचायत नानकमत्ता से बीजेपी के लिए बड़ी खुसखबरी सामने आई है।
इस सीट पर बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी प्रेम सिंह टूरना निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
इसके साथ ही बीजेपी का प्रदेश में मतदान से पहले ही खाता खुल गया है।
बता दे की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्यासियों में से कांग्रेस प्रत्यासी का बुधवार को जहां नामांकन पत्र आपत्ति उपरांत निरस्त कर दिया गया था।वही निर्दलीय प्रत्यासी विजय कुमार ने बीजेपी प्रत्यासी प्रेम सिंह टूरना के पक्ष में अपना नामांकन आज वापस ले लिया।जिसके चलते बीजेपी प्रत्यासी निर्विरोध नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है।
वही बीजेपी कार्यकर्ताओ ने अपनी खुशी का इजहार कर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया है।
निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत बीजेपी के प्रत्यासी ने श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक जहां वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया।वही सीएम के निर्देशन में नगर पंचायत के विकास को आगे बड़ाने की बात कही।
वही बीजेपी के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख खटीमा रंजीत सिंह नामधारी सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारियों ने बीजेपी के प्रत्यासी के निर्विरोध निर्वाचन पर अधिकृत प्रत्यासी प्रेम सिंह टूरना का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव की निर्विरोध पहली जीत पर बीजेपी कार्य कर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत जमकर खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!