
खबर सागर
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
जिससे उन्हें छोटी मोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय स्तर पर न आना पड़े। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए दूरस्थ गांवों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की योजनाएं जो अनुसूचित जाति के चलायी जा रही हैं उसका लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहंचे और सभी जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ बराबरी से मिले।



