
खबर सागर
कूड़ा उठान कंपनियों को डीएम का अल्टीमेटम
देहरादून शहर को डस्टबिन फ्री बनाने के लिए कूड़ा उठाने की आउटसोर्स कंपनियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के काम में हो रही ढिलाई।
जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आउटसोर्स कंपनियों को 45 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
इस बात को लेकर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि आउटसोर्स कंपनियों के मैंडेट में है कि उनके द्वारा 100 प्रतिशत हर घर से कूड़ा उठाया जाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए 15-15 दिनों के तीन चरण रखे गए हैं।
और अगर इनका प्रदर्शन बेहतर दिखा तो यह अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे।



