
खबर सागर
दुर्गा पूजा की शुरुआत कदली वृक्ष छेदन के साथ हुई
कदली वृक्ष छेदन के बाद दुर्गा पूजा का पहले चरण की पूजा की शुरुआत कर दी गई है।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा मंदिर दिनेशपुर में देवी दुर्गा मां की झांकीयो के साथ हरिचंद गुरु चंद मंदिर से पूरे दिनेशपुर नगर का परिक्रमा करने के साथ दुर्गा मंदिर प्रांगण तक क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं मां के भक्तों के द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई ।
उसके बाद रात्रि 11:07 पर कदली वृक्ष छेदन की प्रक्रिया किया गया इस दौरान दिनेशपुर क्षेत्र के पांच स्थानों पर विधि विधान के साथ केले के पेड़ को काटते हुए मां के भक्तों के द्वारा सर पर कच्चा केला लेकर मंदिर में रख दिया गया है ।
कहा जाता है कि आज से 5 दिन बाद इसी केला को देवी मां के प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। आज से 5 दिन के बाद दुर्गा मंदिर दिनेशपुर में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया है।
इसके अलावा प्रति रात्रि को कोलकाता दिल्ली गुजरात उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के कलाकारों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।



