उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

व्यापार मंडल थत्यूड के अध्यक्ष सुनील भट्ट व महामंत्री राकेश सजवाण बने

खबर सागर

व्यापार मंडल थत्यूड के अध्यक्ष सुनील भट्ट व महामंत्री राकेश सजवाण बने

संगठन को मजबूत व व्यापारीयों की समस्याओं के समाधान को लेकर व्यापार मंडल थत्यूड
की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ । जिनमें अध्यक्ष सुनील भट्ट महामंत्री राकेश सजवाण चुने गए ।

रविवार को निर्वतमान व्यापार मंडल के आखवीर पंवार की अध्यकता में बैठक आयोजित हुई ।बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत व्यापार मंडल थत्यूड के चुनाव होने के वजाय सर्वसहमति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।
जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील भट्ट, महामंत्री राकेश सजवाण, कोषाध्यक्ष अभिषेक बडियारी को आम सहमती से चुना गया ।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी संसार सिंह राणा सह चुनाव प्रभारी दीपक सजवाण व जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह सजवाण के द्वारा सभी व्यापार मंडल पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर निर्वाचित घोषित किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील भट ने कहा कि व्यापारीयों जो विश्वास जताने पर सभी का आभार जताते हुए अपने दायित्व पर खरा उतारने का प्रयास करूंगा । और सभी पदाधिकारी के साथ व्यापारीयों की हितों की हर समस्या का समाधान करेगे ।

इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक जयवीर सिंह गुसांई, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, जगत सिंह असवाल,नरेंद्र रावत,विजय गौड़, गोविंद सिंह नेगी, हीरामणि गौड, रमेश रावत, ओम प्रकाश गौड, राम सिंह भंडारी, आशुतोष पवार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button