
खबर सागर
- संसद के बाहर भगवा का मजाक, संतों की चेतावनी
सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। संसद परिसर में भगवा कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना और उसका मजाक उड़ाना अब उन्हें भारी पड़ रहा है।संतों की सर्वोच्च संस्था ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद’ ने इस मामले पर सख्त नाराजगी जताई है ।और इसे सीधे तौर पर भगवा का अपमान माना है।
संतों ने चेतावनी दी है कि भगवा का अपमान करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाकर दंड देने को तैयार हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने कड़े शब्दों में कहा है कि जब चंदा चोरी के मामले से भगवा का कोई लेना-देना ही नहीं था,I
संसद जैसे पवित्र परिसर में इसका मखौल क्यों उड़ाया गया? अखाड़ा परिषद ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चेतावनी दी है कि वो सांसद पप्पू यादव को गधे पर बैठाकर शहर में घुमाएंगे, और इसके लिए उन्हें भले ही किसी से भी क्यों न टकराना पड़े।



