
खबर सागर
8 अगस्त को द्वारिकापुरी से चर्तुथ कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए होगी प्रस्तान
पहाड़ी लोक संस्कृति व आस्था का प्रतीक को लेकर चतुर्थ देवभूमि कावड़ यात्रा 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आयोजित कि जायेगा ।
नैनबाग के पट्टी लालूर के तहत द्वारिकापुरी (भूटगांव ) से चर्तृथ कांवड यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर द्वारिका पुरी के पौराणीक शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक किया जाता है। जिसकी तैयारीयां मंदिर समिती व क्षेत्र की जनता द्वारा की जा रही है।
दिन दिवसीय चतुर्थ देवभूमि कावड़ पहाड़ी कांवड़ यात्रा का उद्गम स्थल बिंडेस्वर पर्वत, नागथात से द्वारिका पुरी भूटगांव से कांवड यात्रा हरिद्वार के लिए पावन प्रस्थान शनिवार
8 अगस्त को पूजन- अर्चना के बाद ढोल नगाडे व जौनपुरी रिति
रिवाज और हर्ष उल्लास के साथ सैकेंडों कावड़िया
द्वारिकापुरी से लगभग 9 बंजे हरिद्वार के लिए प्रस्तान करेगी । और
अपराह्न 3 बजे देहरादून के घंटाघर पर बजरंग दल द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत एवं सत्कार कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं जलपान का आयोजन रहेगा।
जो कि रात्रि को हरिद्वार की हर की पैड़ी में भव्य स्वागा रात्रि जागरण एवं हरि-कीर्तन होगा।
तथा रात्री विशाल भंडारा व्यवस्था धनोल्टी के लोकप्रिय युवा नेता राजेश नौटियाल द्वारा की जायेगी है।
9 अगस्त प्रातः 4 बंजे हरिद्वार से गंगाजल उठान एवं वापसी यात्रा द्वारिकापुरी के लिए वापसी करेगी प्रस्थान।
दोपहर के बाद देहरादून मां दुर्गा मंदिर, बल्लूपुर में राकेश सिंह चौहान द्वारा कावड़ियों के लिए विशेष जलपान व भंडारे का आयोजन होगा ।
रात्री विश्राम
विकास नगर के बाढ़वाला में यात्रियों के विश्राम एवं भव्य भंडारे की व्यवस्था सुभाष रमोला के द्वारा की गई है।
10 अगस्त को प्रातः कांवड यात्रा द्वारिका पुरी में ग्रामीण व क्षेत्र की जनता द्वारा स्वागत के साथ भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक व महाप्रसाद एवं यात्रा का समापन होगा।
देहरादून में कांवड यात्रा का स्वागत में
खजान दास (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार)पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा,
राकेश उत्तराखंडी, रामदयाल शाह, वीरेंद्र रावत,प्रदीप कवि,राजेश नौटियालसुभाष रमोला,आचार्य महेश सेमवाल द्वारा किया जायेगा ।
द्वारिकापुरी मंदिर समिती के अध्यक्ष
बचन सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 8 अगस्त को कांवड यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्तान करेगी ।



