उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

शिक्षा,अनुशासन व संस्कार ही भविष्य का बेहतर निर्माण –

खबर सागर

शिक्षा,अनुशासन व संस्कार ही भविष्य का बेहतर निर्माण – 

संस्कार,शिक्षा को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनबाग में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसमें भैया बहीनों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित पर चिंतन व मंथन हुआ ।

oplus_2

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनबाग में वार्षिकअभिभावक
सम्मेंलन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधन समिति द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य मदन असवाल ने अभिभावक व विद्यालय के आपसी समन्यवक पर विद्यालय की गतिविधि व परीक्षा फल सहित अन्य मेधावी छात्र छात्राओं के वार्षिक विपरण बिषय प्रस्तुत किया ।

सम्मेलन में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल ने कहा कि बच्चे के निर्माण में शिक्षक और अभिभावक दोनों की समान भूमिका होती है। उन्होने कहा कि आज बच्चें मोबाइल और सोशल मीडिया के ध्यान के वजाय संस्कार,अनुशासन के साथ घर पर बच्चों के लिए पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाने और नियमित रूप से विद्यालय से संपर्क में रहने की अपील की।

oplus_1042

सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावक सरीता देवी ने कहा कि जो बच्चा प्रति दिन देर आता उसे घर भेजने पर दुसरे दिन समय पर आयेगा ।
पंकज जोशी ने कहा कि बच्चों की एक दुसरे को काफी आदान प्रदान नही होनी चाहिए, और अच्छे पढन व संस्कार के लिए बच्चों पटकर लगानी जरूरी है।

विद्यालय प्रबंधन समिती ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव प्रयास करेगा। तथा शरारती बच्चों के प्रति सख्त कदम उठाए जाएंगे ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर प्राधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल, विक्रम सिंह चौहान प्रबंधक, गम्भीर सिंह रावत अध्यक्ष, सरदार सिंह रावत कोषाध्यक्ष, आचार्य हरदेव सिंह
असवाल, मदन मोहन अजित डिमरी अनुज निलम अशा रावत, सुषमा, अमित,दीपेन्द्र सूर्य प्रकाश, सरीता देवी, पिंकी भंडारी
,संगीता चौहान, ऊषा रावत, दीपिका चौधरी, मुन्नी देवी, राहुल राणा, संगीता चौहान,पंकज जोशी, राजवीर सिंह, अमित कठैत, जसपाल राणा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हरदेव असवाल ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!