
खबर सागर
UGC व एससी-एसटी
कानून के विरोध में संतों की पदयात्रा
UGC कानून को लेकर अब संतों ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। संतों की ओर से आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष पदयात्रा निकाली जाएगी।
इस पदयात्रा में अलग-अलग संगठनों के लोग शामिल होंगे और हरिद्वार से गंगाजल लेकर देहरादून के लिए कूच करेंगे। संतों का कहना है कि UGC कानून को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
शांभवी धाम के पीठाधीश्वर और काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं किया।
तो संत वहीं से दिल्ली के लिए कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करेंगे।



