
खबर सागर
बंद कमरे में चली गोली युवक की मौके पर हुई मौत,महिला गंभीर रूप से घायल
कोतवाली विकासनगर के कल्याणपुर स्थित एक घर के बंद कमरे में गोली चलने से आसपास सनसनी फेल गई, जबकि इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस किसी तरह खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद घायल अवस्था में महिला को लेहमन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि पुरुष का अक्सर महिला के घर पर आना-जाना लगा रहता था। फिलहाल पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच अलग अलग एंगल से की जा रही है।



