खबर सागर
देवीथात में आयोजित मेले में नागदेवता की पालगी दर्शन को पंहुची
जौनपुर क्षेत्र में आज से पौराणीक समय से चली बैशाखी मेला विर्शू का आगाज की शुरुआत हो गई है। जिसमें श्रीकोट के भटवाडी देवी थात में आयोजित मेले में नागदेवता की पालगी पंहुचने पर लोगों ने दर्शन कर मन्नते मांगी ।
पट्टी इडवालस्यूं ग्राम भटवाडी के तहत रमणीक व बुग्याल मखमल जैसी घास, ओर हरियाली बांज बुरांस का सुंदर अद्भुत दृश्य का देवी का थात है।
जहा हर वर्ष की भांति इस बार भी नाग देवता की पालकी ढोल नगाड़े वह हर्ष उल्लास के साथ पहुंची ।
और लोगों ने नाग देवता की पालकी के दर्शन कर सुख -समृद्धि की कामना के । साथ ही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा जौनपुर की सुंदर तांदी रासों गीत की सुन्दर प्रस्तुती के साथ देव पालगी को जमका नचाया ।
वही मेले में महिलओं व बच्चों ने जाकर खरीदारी कर एक दुसरे से रूब रुब हुए ।
इस मौके पर नागदेवता पुजारी पंडित सुमन लाल सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, सुनील सेमवाल प्रधान, बलवीर सिंह, सोवत सिंह असवाल आदि उपा उपस्थित थे ।



