
खबर सागर
ज्योतिमठ परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय एक सहस्त्र दंपति पूजन कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो गया है।
यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पेनखंडा क्षेत्र के 1000 दंपतियों का गुप्त नवरात्रि के अवसर पर पूजन किया जाएगा।
यह धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
दम्पति (पति-पत्नि) की सविधि पूजा की गई । जिसमें भारी संख्या में आस्तिक जन उपस्थित रहे ।



