
खबर सागर
केदारनाथ वनप्रभाग की टीम रुद्रनाथ ट्रैक पर पर्यटकों के लिए बनी मसीहा
चमोली जिले की है जहां केदारनाथ वनप्रभाग की टीम रुद्रनाथ ट्रैक पर गए पर्यटकों के लिए मसीहा बनी ।
बीते रोज उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के रहने वाले तीन पर्यटक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करने के लिए रुद्रनाथ जा रहे थे ।
रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर सगर से 15 किलोमीटर की दूरी पर देवदर्शनी के समीप अंकित शर्मा का पैर मुड़ मुड़ने से वह 30 मीटर नीचे खाई में गिर जाता है । जिसको की केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू किया गया।
केदारनाथ वनप्रभाग के एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया किबीते रोज मौसम खराब होने की वजह से वहां पर हेली नहीं उतर पाया।
वन विभाग की टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आज घायल अंकित शर्मा को हेली की मदद से उपचार हेतु देहरादून भेजा गया।
अंकित शर्मा, शिवम गुप्ता व मनीष जो की उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद से हैं, वन विभाग की टीम का आभार जताया।



