
खबर सागर
लोकसभा चुनाव में मोदी लहर और बीजेपी को रोकने के लिये विपक्षी दल एक साथ प्रचार करते दिखाई दे रहे है। इंडिया अलायंस की ओर से आज अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता की गई।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी संविधान को खुर्द बुर्द करने व देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक दुरुप्रयोग कर रही है। लोकतंत्र व संविधान को बचाने व भाजपा के मुकाबले के लिए राजनीतिक दलों का यह गठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के लिये वोट अपील कर रहे हैं।
कहा कि आम आदमी पार्टी, सीपीआई एम और कांग्रेस एक साथ कैंपेनिंग कर रही है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस राज्य की पांचो सीटों को जीतने जा रही है।



