
खबर सागर
मानसून के दस्तक देने पर श्रद्धालुओं की संख्या में आने लगी गिरावट ।
हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में मानसून के दस्तक देते ही श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने लगी है ।
जहां प्रतिदिन 12 हज़ार से 15 हज़ार श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे वहीं, इन दिनों 6 हज़ार से 7 हज़ार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।
इन दिनों केदारनाथ धाम एवं केदारघाटी में दोपहर के बाद झमाझम बारिश होने लगी है।
बता दें कि इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अभी तक रिकार्ड 9 लाख 54 हज़ार के करीब श्रद्धालु धाम में दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।



