उत्तराखंडक्राइमयूथ

माता-पिता ने नाबालिक शादी को समय पर पुलिस ने रोका

खबर सागर

 

माता-पिता ने नाबालिक शादी को समय पर पुलिस ने रोका

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से नाबालिग की शादी को समय पर रोका जा सका।

पुलिस की इस तत्परता ने एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर प्रभावी नियंत्रण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि, हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट में एक नाबालिग लड़की की शादी के लिए तैयारी की जा रही है, जो कि भारतीय कानूनी प्रावधानों के तहत अवैध है।

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी मय टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की और शादी की तैयारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

वहीं पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर हाट कालिका मंदिर में छापेमारी कर वहां पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की।

इस दौरान परिजनों और युवाओं की काउन्सलिंग की गई

जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउन्सलिंग की गई तथा सम्बन्धित लड़का व लड़की के परजिनों से जानकारी की गई तो उनके द्वारा लड़के की उम्र- 20 वर्ष तथा दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र- 16 वर्ष निकली जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी दी।
बताया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी, अब वह दोनों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!