उत्तराखंडपर्यटन

यमुनोत्री यात्रा रूट लंबा जाम SP उत्तरकाशी ने सभाली कमान।

खबर सागर

यमुनोत्री धाम यात्रा रूट कल रात एक लंबा जाम देखने को मिला जिससे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली गयी।
ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये sp स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।

उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं।

अभी वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे हैं। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधया जा रहा है।

उन्होंने बताया की संकरे व सवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है।

जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज यमुनोत्री धाम में आने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है ।

कि जो यात्री यमनोत्री जाना चाहता है वह आज गंगोत्री धाम जाए क्योंकि यमनोत्री धाम में यात्रा बहुत ज्यादा भीड़ है जिसके कारण आज वहां पर जाने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!